पंजाब सरकार ने 20 IAS/IFS/PCS अधिकारियों का किया तबादला, प्रशासनिक हलकों में हलचल

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Govt Transfers 20 IAS/IFS/PCS Officers) पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 20 वरिष्ठ IAS, IFS और PCS अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां की हैं। यह कदम प्रशासनिक दक्षता को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इनमें से 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों व नियुक्तियों के आदेश आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस फेरबदल में जेल, वित्त, वन, सामाजिक न्याय, पर्यटन, उद्योग, योजना, और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख नियुक्तियां की गई हैं।
🔸 भावना गर्ग (IAS-1999) को मुख्य सचिव, जेल विभाग नियुक्त किया गया है।
🔸 सैनू दुग्गल (IAS-2012) अब MD, पंजाब फाइनेंशियल कॉरपोरेशन होंगी, साथ ही Sugarfed की MD बनी रहेंगी।

Video देखें: Highcourt ने रद्द की ठेकेदार नरिंदर कांडा की अंतरिम जमानत याचिका।

🔸 संजीव कुमार तिवारी (IFS-2007) को मुख्य वन संरक्षक (हिल्स) के साथ-साथ विरासत-ए-खालसा व पर्यटन निगम के CEO व MD का दायित्व भी सौंपा गया है।
🔸 नवजोत कौर (IAS-2018) को अतिरिक्त सचिव, पर्सनल एवं निदेशक, कॉलोनाइजेशन नियुक्त किया गया है।

Video देखें: ‘आप’ की सरकार के अधिकारी कांग्रेस के दरबार मे लगा रहे है हाजरी।

🔸 अनमोल सिंह ढालीवाल (PCS-2012) ADC (अर्बन डेवलपमेंट), SAS नगर के रूप में कार्य जारी रखेंगे, साथ ही GMADA के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक-2 भी होंगे।
इसके अतिरिक्त कई PCS अधिकारियों को जिलों में डिप्टी कमिश्नर, ADC और अन्य विभागीय जिम्मेदारियों का प्रभार सौंपा गया है।

Video देखें: BBMB के अधिकारियों को मकान खाली करने के जारी हुए हुक्म।

Video देखें: बाबा केदारनाथ में जनरेटर पहुंचाए जाने का जोखिमभरा कार्य।