चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Govt’s ‘Hifazat Project’: Call 181, Get Help in 10 Minutes)181 पर कॉल करें, 10 मिनट में एक्शन!पंजाब सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक्शन मोड में है। भ्रष्टाचार और नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बाद, मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने अब महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए ‘हिफाज़त प्रोजेक्ट’ शुरू किया है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर आज चंडीगढ़ में इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ करेंगी। सरकार के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत हिंसा से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर स्टॉप सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, ‘सखी वेब पोर्टल’ के माध्यम से सभी सुरक्षा उपायों की निगरानी की जाएगी।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
10 मिनट में एक्शन, महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता
इस परियोजना के तहत, यदि पंजाब के किसी भी जिले या गांव में कोई महिला शारीरिक या मानसिक हिंसा का शिकार होती है, तो वह 181 हेल्पलाइन पर कॉल कर सकती है। सरकार का दावा है कि इस हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों पर 10 मिनट के भीतर एक्शन लिया जाएगा।
यह देश में अपनी तरह की पहली योजना है, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के सुरक्षा अधिकारियों को आधुनिक वाहन भी दिए जाएंगे, ताकि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित महिला को सहायता प्रदान कर सकें।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने की पहल
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के बीच पंजाब में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 4,309 मामले दर्ज किए गए। इनमें से अधिकतर मामले सीमावर्ती इलाकों में सामने आए हैं। हालांकि, कई महिलाएं डर या जानकारी के अभाव में शिकायत दर्ज नहीं करवा पातीं।
भगवंत मान सरकार का यह कदम महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकता है। 181 हेल्पलाइन और हिफाज़त प्रोजेक्ट के माध्यम से अब कोई भी महिला बिना झिझक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है और तुरंत मदद प्राप्त कर सकती है।
👉 महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता – अब 181 डायल करें और 10 मिनट में कार्रवाई पाएं!