Home Breaking News पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले पर सरकार की सख्त कार्रवाई, बड़े स्तर...

पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले पर सरकार की सख्त कार्रवाई, बड़े स्तर पर तबादले

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Cracks Down on License Scam, Major Transfers Ordered)पंजाब सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अमले में भूचाल ला दिया है। 55 पी.सी.एस. अधिकारियों सहित एक आई.ए.एस. अधिकारी का तबादला किया गया है। यह फैसला उस समय आया है जब राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार उजागर हुआ। इससे पहले विजिलेंस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

आई.ए.एस. अधिकारी दिव्या को एस.डी.एम. खरड़ नियुक्त किया गया है। वहीं कई पी.सी.एस. अधिकारियों को विभिन्न जिलों में आर.टी.ओ., एस.डी.एम. और सचिव आर.टी.ए. जैसे पदों पर तैनात किया गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल न केवल जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्ती दर्शाता है, बल्कि राज्य सरकार के पारदर्शिता और जवाबदेही के संकल्प को भी उजागर करता है।

Video देखें:”ब्लैकआउट” नंगल में प्रशासन के कामयाब हुए प्रयास,SDM व DSP ने लोगो का जताया आभार।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और सिस्टम को साफ करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Video देखें: BJP के इस दिग्गज नेता राजेश चौधरी के बेबाक बोल।

Video देखें: भाजपा को छोड़ AAP के हो गए अमित बरारी।

Translate »
error: Content is protected !!