चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Gets Major Rail Boost as Centre Approves Rajpura Bypass Project)पंजाबवासियों के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम और दूरगामी लाभ देने वाला फैसला लिया है। रेल मंत्रालय ने राजपुरा बाइपास रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी देकर राज्य को बड़ी सौगात दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न केवल रेल यातायात सुगम होगा, बल्कि माल परिवहन की रफ्तार भी कई गुना बढ़ेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की स्वीकृति के बाद रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जानकारी दी कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 411.96 करोड़ रुपये है, जिसे रेलवे बोर्ड की सिफारिश पर मंजूरी प्रदान की गई है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
परियोजना के तहत न्यू शंभू स्थित समर्पित माल गलियारा स्टेशन को राजपुरा–बठिंडा रेल लाइन के कौली स्टेशन से जोड़ने के लिए 13.46 किलोमीटर लंबी बाइपास लाइन बनाई जाएगी। यह नया रेल संपर्क भारतीय रेलवे की ‘अम्ब्रेला वर्क 2025-26’ योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश के प्रमुख और व्यस्त रेल कॉरिडोरों की क्षमता बढ़ाना है।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
राजपुरा यार्ड पहले से ही अपनी पूर्ण क्षमता पर कार्य कर रहा है। अंबाला–जालंधर डिवीजन उत्तरी रेलवे का सबसे व्यस्त रेल मार्ग माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि समय रहते इस पर दबाव कम नहीं किया गया तो वर्ष 2030-31 तक लाइन क्षमता का उपयोग 165 प्रतिशत से अधिक हो सकता है, जिससे रेल संचालन प्रभावित होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।
नई बाइपास लाइन से रेलगाड़ियां सीधे अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकेंगी और राजपुरा यार्ड की भीड़ से बचेंगी। इससे यात्री ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियों की आवाजाही भी अधिक तेज, सुरक्षित और सुचारू होगी। न्यू शंभू के समर्पित माल गलियारे से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से उद्योग, व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी बड़ा फायदा होगा। यह परियोजना पंजाब में रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है, जो आने वाले वर्षों में राज्य के आर्थिक विकास को नई गति देगी।

















