कर्तव्य पथ पर बलिदान और शक्ति का संगम, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष की ऐतिहासिक झलक!

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab to Highlight Guru Tegh Bahadur’s 350th Martyrdom Year at Republic Day Parade)26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड इस बार देश की विरासत, सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की झलक का भव्य मंच बनने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब अपनी झांकी के माध्यम से सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष को पूरे देश के सामने प्रस्तुत करेगा। यह झांकी त्याग, बलिदान और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दिए गए महान बलिदान की याद दिलाएगी, जो आज भी भारत की आत्मा में बसता है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कर्तव्य पथ पर कुल 30 झांकियां निकलेंगी, जिनमें 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तथा 13 केंद्रीय मंत्रालयों और सशस्त्र सेवाओं की झांकियां शामिल होंगी। इस वर्ष परेड की थीम ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ रखी गई है। झांकियों के जरिए राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और देश की तेज़ विकास गाथा को सांस्कृतिक विविधता के साथ दर्शाया जाएगा।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

भारतीय वायुसेना इस बार परेड में अपनी ताकत और रणनीतिक क्षमता का विशेष प्रदर्शन करेगी। ‘सिंदूर’ नामक शक्तिशाली संयुक्त फॉर्मेशन में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जगुआर जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान शामिल होंगे। यह फॉर्मेशन ऑपरेशनल डॉमिनेंस और निर्णायक बढ़त का प्रतीक मानी जा रही है। फ्लाईपास्ट में स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH), एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH), अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, एमआई-17, सी-295, सी-130 और नौसेना का बोइंग पी-8आई विमान भी हिस्सा लेंगे।
पंजाब के साथ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, असम, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की झांकियां गणतंत्र दिवस को और भी खास बनाएंगी।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।