1 अप्रैल से पंजाब के स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, जानिए नई टाइमिंग!

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Schools to Operate from 8 AM to 2 PM Starting April 1)पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। 1 अप्रैल से सभी प्राइमरी, मिडिल, हाईस्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश 30 सितंबर तक लागू रहेगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

गर्मी बढ़ने पर हो सकता है संशोधन

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी पड़ती है या कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो सरकार स्कूलों के समय में फिर से बदलाव कर सकती है।

माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की LED में चली मसीह-मरियम की फ़ोटो,जांच के आदेश।

पहले का समय

इससे पहले, स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक था। नई व्यवस्था के तहत अब सभी स्कूलों को सुबह जल्दी खोलकर दोपहर में बंद किया जाएगा, जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी।