चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(SSP Suspended in Punjab Bribery Scandal)पंजाब पुलिस की साख को झटका, फाजिल्का जिले में एक नाबालिग को धमकाकर रिश्वत मांगने के मामले में 4 पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ पर भी गिरी गाज। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
क्या है पूरा मामला?
विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को फाजिल्का साइबर सेल के चार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया, जो एक 17 वर्षीय लड़के के परिवार से ₹1 लाख की रिश्वत मांग रहे थे।
बच्चे ने गलती से एक पोर्न लिंक पर क्लिक किया था। इसे साइबर क्राइम का मामला बना कर पुलिसकर्मियों ने केस दर्ज करने की धमकी दी और परिवार को लगातार डराते हुए रिश्वत के लिए मजबूर किया।
Video देखें: Highcourt ने रद्द की ठेकेदार नरिंदर कांडा की अंतरिम जमानत याचिका।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
एसएचओ मनजीत सिंह
वरिष्ठ कांस्टेबल राजपाल
वरिष्ठ कांस्टेबल शिंदरपाल सिंह
वरिष्ठ कांस्टेबल सुमित कुमार
विजिलेंस टीम ने ट्रैप ऑपरेशन के जरिए इन चारों को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा।
Video देखें: ‘आप’ की सरकार के अधिकारी कांग्रेस के दरबार मे लगा रहे है हाजरी।
SSP पर क्यों हुई कार्रवाई?
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विजिलेंस कार्रवाई के बाद भी SSP वरिंदर सिंह बराड़ ने इस मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठाया।
सरकार ने इसे कर्तव्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की संज्ञा दी और बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया।
Video देखें: BBMB के अधिकारियों को मकान खाली करने के जारी हुए हुक्म।
सरकार का कड़ा संदेश
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस नीति” अपनाई जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा — चाहे वह किसी भी रैंक पर क्यों न हो।