पंजाब में इस तारीख को हो सकती है बारिश! पढ़ें मौसम की ताज़ा अपडेट !

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab to Witness Rain on Feb 17, IMD Issues Weather Update)पंजाब में सर्दी अब विदा लेने की ओर है और मौसम धीरे-धीरे गर्मी की तरफ बढ़ रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी ने किसानों और आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार 17 फरवरी से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 फरवरी को प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं 15 और 16 फरवरी को भी मौसम साफ और सूखा बना रहेगा। इन दिनों न तो घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है और न ही शीत लहर की चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

Video देखें: BBMB: एक्शन में इंफोर्समेंट विभाग,नाजायज कब्जो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

हालांकि 17 फरवरी को मौसम करवट लेगा। विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम में यह बदलाव रबी की फसलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इसलिए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से ज्यादा है।
मौसम विभाग ने लोगों को 17 फरवरी को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: गंदे टॉयलेट की फोटो खींचो और पाओ 1,000 रुपये; NHAI ने शुरू किया नया चैलेंज !

यह भी पढ़ें: अब ‘जन गण मन’ से पहले बजाया जाएगा ‘वंदे मातरम्’! केंद्र की ओर से सख्त निर्देश जारी !