चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Yellow Alert for 7 Punjab Districts)पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर जिलों में तेज हवाओं और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई जा रही है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
शुक्रवार को हुई बारिश के बावजूद तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गर्मी और उमस का असर साफ नजर आ रहा है। संगरूर में तूफान से फसलें बर्बाद होने पर किसान खासे परेशान हैं। बदलते मौसम का यह मिजाज न केवल लोगों के लिए परेशानी बन रहा है, बल्कि खेती को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
Video देखें: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के विधानसभा में बड़ी साजिश का खुलासा।
राज्य में तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।