Home Punjab पंजाबी अदाकारा की धमाकेदार एंट्री, ‘आप’ में हुई शामिल।

पंजाबी अदाकारा की धमाकेदार एंट्री, ‘आप’ में हुई शामिल।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjabi Actress Sonia Mann Joins AAP) मशहूर पंजाबी अदाकारा सोनिया मान ने राजनीति में कदम रखते हुए आम आदमी पार्टी (‘आप’) का दामन थाम लिया है। सोनिया मान, जो अपनी अभिनय प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं, अब राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रही हैं। अक्सर सुर्खियों में रहने वाली यह अदाकारा अब समाज सेवा और राजनीतिक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उनके प्रशंसकों और राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Translate »
error: Content is protected !!