पंजाबी भारतीयों की कनाडा में ‘बल्ले बल्ले’ गर्व का पल बना कनाडा की नई कैबिनेट में 4 को मिली जिम्मेवारी,जाने पूरी जानकारी।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(4 Punjabis in Canada’s Cabinet; Anita Anand Named Foreign Minister)कनाडा की राजनीति में भारतीय मूल, विशेष रूप से पंजाबी समुदाय का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व में गठित कनाडा की नई संघीय कैबिनेट में चार पंजाबी मूल के नेताओं को अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह अब तक किसी भी कनाडाई कैबिनेट में पंजाबी समुदाय का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति में सबसे प्रमुख नाम है अनिता आनंद, जिन्हें कनाडा की विदेश मंत्री बनाया गया है। वे इस पद को संभालने वाली पहली हिंदू महिला हैं। उन्होंने भगवद गीता पर शपथ लेकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सम्मानित किया। इससे पहले वे राष्ट्रीय रक्षा मंत्री और सार्वजनिक सेवाएं एवं खरीद मंत्री रह चुकी हैं।

Video देखें: नंगल डैम पर लगा दिया ताला, दम है तो बीबीएमबी करें कार्रवाई।

मनिंदर सिद्धू को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री नियुक्त किया गया है। ब्रैम्पटन ईस्ट से सांसद सिद्धू की यह नियुक्ति इंडो-कैनेडियन समुदाय की राजनीति में बढ़ती भागीदारी का प्रमाण है।
कमल खेरा, जो दिल्ली में जन्मी हैं, अब स्वास्थ्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं। महज 36 वर्ष की उम्र में वे कनाडा की संसद में सबसे युवा महिला सांसदों में गिनी जाती हैं। पेशे से नर्स रहीं खेरा का स्वास्थ्य मंत्रालय संभालना उनके अनुभव के लिहाज़ से बेहद उपयुक्त है।

Video देखें: नंगल के कारोबारी का हो गया बड़ा नुकसान,BBMB दमकल विभाग नही पहुंच पाया।

रंदीप सिंह सराय को अंतर्राष्ट्रीय विकास राज्य मंत्री बनाया गया है। वे सरे सेंट्र निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके माता-पिता पंजाब के जालंधर के पास स्थित सराय खास गांव से ताल्लुक रखते हैं।
इसके अलावा रूबी सहोता को अपराध रोकथाम विभाग की राज्य मंत्री बनाया गया है, जो इस सूची को और भी खास बनाता है।

Video देखें: बलोचिस्तान की प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को निचोड़ दिया।