गणतंत्र दिवस 2025: पंजाब के 17 अधिकारी और पुलिसकर्मी राष्ट्रपति मेडल से होंगे सम्मानित, जाने सूची

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab’s Heroes to Shine on Republic Day 2025 with Presidential Medals) गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नामों की घोषणा की है। पंजाब के 17 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)
पंजाब के दो अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रैंक के अधिकारी, राजेश कुमार जायसवाल और नीलाभ किशोर, को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा।

मेधावी सेवा पदक (एमएसएम)
मेधावी सेवाओं के लिए निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा:

धनप्रीत कौर, महानिरीक्षक

तजिंदरजीत सिंह विर्क, सहायक महानिरीक्षक

सतीश कुमार, उप निरीक्षक

सुखबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक

इकबाल सिंह, उप निरीक्षक

बलवीर चंद, उप निरीक्षक

जगरूप सिंह, निरीक्षक

हरपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक

बलबीर चंद, उप निरीक्षक

अमरीक सिंह, निरीक्षक

लखवी आर सिंह, सहायक उप निरीक्षक

हरविंदर कुमार, हेड कांस्टेबल

बलविंदर सिंह, निरीक्षक

इंदरदीप सिंह, निरीक्षक

डिंपल कुमार, सहायक उप निरीक्षक

इस सम्मान से पंजाब पुलिस के उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह प्रदेश के सुरक्षा तंत्र और सेवा भाव को नई प्रेरणा देगा।