Home Latest हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 वर्ष के...

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 वर्ष के थे।

पंचकूला । राजवीर दीक्षित

(Political Titan Falls: OP Chautala, Five-Time Haryana CM, Dies at 89) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। वे 89 साल के थे। शुक्रवार को वे गुरुग्राम में अपने घर पर थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद साढ़े 11 बजे उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया। करीब आधे घंटे बाद दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

ओपी चौटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 5 संतानों में सबसे बड़े थे। उनका जन्म 1 जनवरी, 1935 को हुआ। चौटाला 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। वह शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल गए। वहीं उन्होंने 86 साल की उम्र में 10वीं-12वीं की परीक्षा पास की। ओमप्रकाश चौटाला की चुनावी राजनीति की शुरुआत 1968 में शुरू हुई।

➡️ Video: बन्दा यह भी किसी से कम नही: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा में हंसा हंसा कर विपक्ष की कर दी बोलती बंद।।

आज शुक्रवार (20 दिसंबर) शाम तक उनका पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके पैतृक गांव चौटाला लाया जाएगा। जहां उसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Translate »
error: Content is protected !!