नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Saffron Water: The Secret to Natural Health and Glow)आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत और सुंदरता को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। ऐसे में रसोई में मौजूद केसर एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स तक, हर जगह केसर का पानी एक ‘नेचुरल हेल्थ टॉनिक’ के रूप में ट्रेंड कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, रोज सुबह खाली पेट 2-3 धागे केसर को गुनगुने पानी में भिगोकर पीना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
केसर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं। इससे मुंहासे और काले धब्बे कम होते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। यही कारण है कि कई लोग महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट की बजाय इस घरेलू उपाय को अपना रहे हैं।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी केसर को लाभकारी माना जाता है। इसे ‘सनशाइन स्पाइस’ कहा जाता है क्योंकि यह शरीर में सेरोटोनिन यानी ‘हैप्पी हार्मोन’ के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे तनाव और चिंता में राहत मिलती है। महिलाओं के लिए भी यह उपयोगी माना जा रहा है, क्योंकि मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में इससे आराम मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: अब ‘जन गण मन’ से पहले बजाया जाएगा ‘वंदे मातरम्’! केंद्र की ओर से सख्त निर्देश जारी !
वजन नियंत्रित रखने में भी केसर का पानी सहायक बताया जा रहा है, क्योंकि यह मीठा खाने की इच्छा को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि केसर की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसकी सीमित मात्रा ही लें और गर्भवती महिलाएं सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

















