नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Saint’s Photo Changes Thief’s Heart)सोशल मीडिया पर इन दिनों संत प्रेमानंद महाराज से जुड़ा एक दिल को छू लेने वाला किस्सा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग आस्था और श्रद्धा की जीत बता रहे हैं। इस घटना में संत प्रेमानंद महाराज की एक तस्वीर ने न सिर्फ एक चोरी का मामला सुलझाया, बल्कि एक चोर के दिल में छिपी इंसानियत को भी जगा दिया।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
दरअसल, एक श्रद्धालु का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। कुछ समय बाद यह मामला तब चर्चा में आया, जब खुद पीड़ित ने यह घटना संत प्रेमानंद महाराज को सुनाई। श्रद्धालु ने बताया कि उसके मोबाइल फोन की लॉक स्क्रीन पर संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर लगी हुई थी। जब चोर ने चोरी किए गए फोन को खोला और स्क्रीन पर महाराज की तस्वीर देखी, तो उसका दिल बदल गया। भीतर से अपराधबोध और इंसानियत की भावना जाग उठी और उसने बिना किसी डर या लालच के मोबाइल फोन उसके असली मालिक को वापस कर दिया।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
यह किस्सा उस समय सामने आया, जब संत प्रेमानंद महाराज निजी संवाद के दौरान श्रद्धालुओं के सवालों के जवाब दे रहे थे। जैसे ही यह घटना सुनाई गई, वहां मौजूद श्रद्धालु हंस पड़े और खुद प्रेमानंद महाराज भी मुस्कुराने लगे। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए भावुक होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी था।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गया। लोग इसे संत-महापुरुषों की शिक्षाओं, संस्कारों और श्रद्धा की शक्ति का प्रतीक मान रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि सच्ची आस्था इंसान को गलत रास्ते से सही दिशा में मोड़ सकती है। यह घटना साबित करती है कि विश्वास और संस्कार आज भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत रखते हैं।

















