Home Bollywood ‘धुरंधर’ की यलिना के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट ! निभाएगी अब इस...

‘धुरंधर’ की यलिना के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट ! निभाएगी अब इस अभिनेत्री का किरदार

द टारगेट न्यूज़ वेब डेस्क

(“Sara Arjun to Play ‘Madhubala’, Lands a Big Project “) फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म ‘धुरंदर’ और ‘धुरंदर 2’ की सफलता के बाद युवा अभिनेत्री सारा अर्जुन की किस्मत चमक उठी है। अब उन्हें अपने करियर का सबसे बड़ा मौका मिला है। खबरों के मुताबिक, सारा अर्जुन जल्द ही महान अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक में उनका किरदार निभाती नजर आएंगी।

इस बड़े प्रोजेक्ट को दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी जसमीट के रीन के हाथों में होगी। महज 20 साल की उम्र में सारा को यह ऐतिहासिक किरदार निभाने का मौका मिलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मधुबाला का किरदार निभाना किसी भी अभिनेत्री के लिए आसान नहीं होता। उनकी खूबसूरती, अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी बेमिसाल मानी जाती है। ऐसे में सारा अर्जुन को इस भूमिका के लिए खास ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें 1950 के दशक का लुक, बोलने का अंदाज और अदाएं सीखना शामिल होगा।

बताया जा रहा है कि सारा ने इस किरदार के लिए अपनी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर काम भी शुरू कर दिया है। ‘धुरंदर’ में उनकी मासूम अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और अब फैंस उन्हें ‘मधुबाला’ के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म की शूटिंग साल 2026 में शुरू होने की संभावना है। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ सारा अर्जुन के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है, बल्कि दर्शकों को भी भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर की याद दिलाएगा।

Translate »
error: Content is protected !!