इस देश ने किया बड़ा ऐलान, अब ऊंटों का भी बनेगा पासपोर्ट; जानिए वजह !

द टारगेट न्यूज डेस्क
(Camels to Get Official Passports in Saudi Arabia)सऊदी अरब ने दुनिया को चौंकाने वाला एक अनोखा फैसला लिया है। अब इस खाड़ी देश में ऊंटों के लिए भी आधिकारिक पासपोर्ट जारी किया जाएगा। आमतौर पर पासपोर्ट का नाम आते ही इंसानों की यात्रा और पहचान दस्तावेज़ की तस्वीर सामने आती है, लेकिन सऊदी अरब ने अपनी संस्कृति और अर्थव्यवस्था से जुड़े ऊंटों के लिए यह विशेष व्यवस्था लागू की है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

सऊदी अरब में ऊंट सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि परंपरा, विरासत और आर्थिक गतिविधियों का अहम हिस्सा हैं। यहां ऊंटों का पालन, व्यापार और सौंदर्य व दौड़ प्रतियोगिताएं बड़े पैमाने पर होती हैं। कई प्रतियोगिताओं में ऊंटों की कीमत लाखों-करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है। इसी कारण सरकार ने हर ऊंट की पहचान, मालिकाना हक और स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए पासपोर्ट सिस्टम लागू करने का फैसला किया है।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

इस अनोखी पहल की आधिकारिक घोषणा पर्यावरण, जल और कृषि मंत्रालय के उप-मंत्री मनसूर अलमुशैती ने की। उन्होंने बताया कि कैमल पासपोर्ट सिस्टम के जरिए हर ऊंट की पूरी जानकारी एक केंद्रीय डेटाबेस में दर्ज की जाएगी, जिससे देखभाल और व्यापार में पारदर्शिता आएगी।

यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।

ऊंट के पासपोर्ट में नाम, जन्म तिथि, नस्ल, रंग, लिंग, जन्म स्थान, मालिक की जानकारी, माइक्रोचिप नंबर, टीकाकरण रिकॉर्ड और पशु चिकित्सक का विवरण शामिल होगा। साथ ही ऊंट की दाएं-बाएं की तस्वीरें भी दर्ज की जाएंगी, ताकि पहचान में कोई भ्रम न रहे।

यह भी पढ़ें: 🚌 श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत भंगला से श्री दरबार साहिब,अमृतसर के लिए पहली बस रवाना।

इस पासपोर्ट का रंग हरा होगा, जिस पर सऊदी अरब का राष्ट्रीय प्रतीक और सुनहरे रंग का ऊंट बना होगा। सरकार का अनुमान है कि 2024 तक करीब 22 लाख ऊंट इस प्रणाली से जोड़े जाएंगे।
यह पहल ऊंटों की खरीद-बिक्री में भरोसा बढ़ाएगी, विवादों में कमी लाएगी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाएगी। यह कदम सऊदी अरब की ‘विजन 2030’ योजना के तहत पारंपरिक क्षेत्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा और अहम प्रयास माना जा रहा है।