Home Breaking News घने कोहरे में हुआ हादसा: हाईवे पर स्कूली बसों की टक्कर,ड्राइवर की...

घने कोहरे में हुआ हादसा: हाईवे पर स्कूली बसों की टक्कर,ड्राइवर की टांग टूटी,सिर पर चोटे,बच्चे घायल

मोहाली। राजवीर दीक्षित
(Two School Buses Collide in Dense Fog on Chandigarh Highway) मोहाली हाईवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे ने एक बड़ा सड़क हादसा करा दिया। मोहाली के कुराली क्षेत्र में यमुना अपार्टमेंट के पास धुंध के कारण दो स्कूली बसें आपस में टकरा गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब दृश्यता बेहद कम थी और एक बस रॉन्ग साइड से आ रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के ड्राइवरों समेत कुल पांच लोग घायल हो गए।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

हादसे में एक बस चालक की टांग में फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरे चालक के सिर में गंभीर चोट आई और उसे छह टांके लगाने पड़े। इसके अलावा तीन स्कूली बच्चे भी घायल हुए, जिनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक बच्चे को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Video देखें: फाइनेंस कंपनी के दबाव में ख+त्म कर ली युवक ने जीवनलीला !

जानकारी मिलते ही दोनों स्कूलों—सेंट इजरा और डीपीएस—का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू किया।
इधर, पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कई दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी। कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। आज तीन फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि दो को डायवर्ट किया गया।

Video देखें: 11 दिन पहले शादी… आज मातम! शाही रियासत के राजकुमार राणा बलाचोरिया की मौ+त से हिल गई हिमाचल-पंजाब सीमा

हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब भी बड़ा अंतर बना हुआ है। रोपड़ में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। घना कोहरा और सर्द रातें फिलहाल लोगों की परेशानी बढ़ाती रहेंगी।

Video देखें: हिमाचल में चिट्टे की पूरी दस्तक देखें एक साथ कितने नौजवान आए काबू।

Video देखें: ओह तेरी : गुस्सा इतना कि अपने ही साथियों पर ट्रक चढ़ा दिया।

Translate »
error: Content is protected !!