नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Smriti Mandhana–Palash Muchhal Breakup Sparks Major Controversy)भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल के रिश्ते को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिसने खेल और मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है। स्मृति के बचपन के दोस्त विद्यान माने ने दावा किया है कि दोनों की शादी टूटने की असली वजह कोई बीमारी या पारिवारिक कारण नहीं, बल्कि पलाश की कथित बेवफाई थी।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
विद्यान माने के अनुसार, वह शादी से जुड़े एक कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां पलाश मुच्छल को एक दूसरी महिला के साथ कमरे में बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में तनाव का माहौल बन गया। दावा किया जा रहा है कि मौके पर मौजूद कुछ भारतीय महिला क्रिकेटरों ने गुस्से में आकर पलाश की जमकर पिटाई कर दी। माने ने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद भयावह और हैरान करने वाला बताया है, जिसके बाद यह रिश्ता पूरी तरह खत्म हो गया।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
इतना ही नहीं, पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। विद्यान माने ने आरोप लगाया कि पलाश ने एक फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर उनसे करीब 40 लाख रुपये लिए थे, लेकिन न तो फिल्म बनी और न ही रकम वापस की गई। शादी रद्द होने के बाद पलाश ने कथित तौर पर उनसे संपर्क तोड़ लिया।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
गौरतलब है कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में तय थी। उस समय शादी टलने की वजह स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत खराब होना और पलाश की थकान बताई गई थी। बाद में दिसंबर में दोनों ने सोशल मीडिया के ज़रिए शादी रद्द होने की आधिकारिक घोषणा की थी। अब इन नए खुलासों के बाद यह मामला और भी चर्चा में आ गया है।

















