Home Breaking News फिर से प्रधान बने सुखबीर,क्या अब बदल जाएगी अकाली दल की दिशा...

फिर से प्रधान बने सुखबीर,क्या अब बदल जाएगी अकाली दल की दिशा ? जाने सारी जानकारी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Sukhbir Singh Badal Re-Elected as Akali Dal Chief)शिरोमणि अकाली दल में एक बार फिर नेतृत्व की बागडोर सुखबीर सिंह बादल को सौंप दी गई है। तेजा सिंह समुंदरी हॉल में आयोजित जनरल इजलास में 117 हलकों से आए 567 डेलीगेट्स ने सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी का प्रधान चुना। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखा गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंड़ड़ द्वारा दिए गए प्रस्ताव का परमजीत सरना समेत सभी सदस्यों ने समर्थन किया और हाथ उठाकर सुखबीर सिंह बादल को फिर से अपना नेता स्वीकारा।
इस चयन को पार्टी में एकता की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों के लिए एक नए आरंभ के रूप में देखा जा रहा है। सुखबीर बादल के नेतृत्व में अकाली दल अब आगामी चुनावों और पंजाब की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है।

Video देखें: पंजाब का चर्चित sex स्कैंडल।

Video देखें: घर में अकेली थी अमृतधारी महिला हो गया बड़ा कारनामा।

Translate »
error: Content is protected !!