Home Breaking News अहमदाबाद विमान हादसा: टाटा ग्रुप का मानवता भरा कदम, मृतकों के परिजनों...

अहमदाबाद विमान हादसा: टाटा ग्रुप का मानवता भरा कदम, मृतकों के परिजनों को देगा 1 करोड़ की सहायता

अहमदाबाद। राजवीर दीक्षित
(Tata Group Announces ₹1 Crore Aid for Ahmedabad Plane Crash Victims’ Families)टाटा ग्रुप ने अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, घायल यात्रियों के इलाज का पूरा खर्च भी टाटा ग्रुप उठाएगा। एयर इंडिया, जो टाटा ग्रुप के स्वामित्व में है, इस त्रासदी के हर पहलू पर गंभीरता से काम कर रही है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों और घायलों के साथ खड़ी है। इसके अलावा, टाटा ग्रुप अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के पुनर्निर्माण में भी सहयोग करेगा।

Video देखें: अहमदाबाद विमान हादसे की यह वीडियो।

Video देखें: नंगल डैम के निकट HRTC की बस को लगी आग।

Translate »
error: Content is protected !!