हेल्थ डेस्क।
(The Magic of Blue Tea – The New Health Trend!) आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां हर कोई अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो रहा है, वहीं एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है—ब्लू टी, यानी नीली चाय! ये कोई आम चाय नहीं, बल्कि अपराजिता के फूलों से बनाई जाती है… और दिखने में भी बेहद खूबसूरत होती है।
अब सवाल ये है—ये इतनी खास क्यों है?
सबसे बड़ी बात—ये कैफीन फ्री है! यानी बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको दे ताजगी का फुल डोज। साथ ही इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं।
अब सुनिए इसके हैरान कर देने वाले फायदे…
👉 वजन घटाने में मदद – मेटाबॉलिज्म को तेज करके फैट बर्न करती है
👉 स्किन और बालों के लिए फायदेमंद – एंटी-एजिंग गुण त्वचा को जवान रखते हैं
👉 तनाव से राहत – दिमाग को शांत कर मूड फ्रेश करती है
👉 शुगर कंट्रोल – डायबिटीज के मरीजों के लिए मददगार
👉 आंखों की रोशनी – नजर को बेहतर बनाने में सहायक
“सुनकर लग रहा है ना… ये चाय नहीं, हेल्थ का सुपर ड्रिंक है!”
अब जानते हैं इसे बनाने का तरीका— एक कप पानी उबालें… उसमें 4-5 सूखे अपराजिता के फूल डालें… जब पानी नीला हो जाए, तो छान लें। स्वाद के लिए शहद मिलाएं… और अगर उसमें नींबू की कुछ बूंदें डालेंगे, तो इसका रंग नीले से बैंगनी हो जाएगा—पूरा जादू



















