Home Breaking News ज़हरीली शराब का साया फिर घना—पंजाब के इस शहर में 21 मौतें,जाने...

ज़हरीली शराब का साया फिर घना—पंजाब के इस शहर में 21 मौतें,जाने कहा बढ़ा ख़तरा !

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Toxic Liquor Threat Returns: 21 Dead in Amritsar, Jalandhar on High Alert)पंजाब में ज़हरीली शराब का खतरा एक बार फिर गंभीर होता जा रहा है। अमृतसर में कुछ महीने पहले हुई दिल दहला देने वाली घटना में करीब 21 लोगों की मौत ज़हरीली शराब पीने से हो चुकी है, और अब जालंधर के बस्तीयात इलाके में हालात चिंताजनक रूप से बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में सक्रिय शराब तस्करों द्वारा मुनाफ़ा कमाने की होड़ में की जा रही मिलावट लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। हर बार की तरह मामला सामने आते ही राजनीति गरमा जाती है और पुलिस तुरंत कार्रवाई का दावा करती है, लेकिन सच्चाई यह है कि कई तस्कर आज भी खुला खेल खेल रहे हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जालंधर के जनक रोड के आसपास इन दिनों एक कुख्यात शराब तस्कर लगातार सक्रिय है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन उसे कानून का कोई भय नहीं। स्थानीय लोगों का दावा है कि उसकी रोज़ाना की बिक्री सरकारी ठेकों से कहीं अधिक है, क्योंकि वह बेहद सस्ती कीमत पर शराब उपलब्ध कराता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उत्तरी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने इसी तस्कर से शराब खरीदी थी, जिसके सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ दिन में उसकी मौत हो गई। बदनामी के डर से परिवार ने मामले को दबा लिया।

Video देखें: भाखड़ा नंगल प्रोजेक्ट की सुरक्षा में लापरवाही,BBMB की रिहाशी कॉलोनी से पकड़े गए शातिर अ+प+रा+धी।

सूत्रों के अनुसार तस्कर बोतलें खोलकर उनमें नशीले कैप्सूल मिलाता है, जिससे शराब ज़हरीली हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते कार्रवाई न की गई तो आने वाले दिनों में बड़ा हादसा हो सकता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस कब इस तस्कर को गिरफ्तार कर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

Video देखें: बीमा के पैसे लेने के लिए पुतले का ही अंतिम संस्कार करने चले लोग आ गए काबू।

Video देखें: हिमाचल फिर शर्मिंदा है,झाड़ियां में मिला नवजात का श+व !

Translate »
error: Content is protected !!