ऊना। राजवीर दीक्षित
(Clash Over Land in Una: 5 Injured, Woman Critical)हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल स्थित भंजाल गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झगड़े में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रेफर किया गया है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भंजाल निवासी अंजू ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें अंजू और उनका बेटा कृष सोनी घायल हो गए। दूसरी ओर,मुस्लिमो का कहना है कि विवादित भूमि एक मस्जिद से संबंधित है और इस पर पहले से कोर्ट केस चल रहा है। रविवार को जब मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया, तो वे उसे रुकवाने गए थे, तभी उनके ऊपर भी हमला किया गया। इस दौरान फमीला रियाजुद्दीन और जानो बीवी घायल हुईं।
Video देखें: माता चिंतपूर्णी के निकट पंजाब का फर्जी ADGP आया काबू।
डीएसपी अंब वासूदा सूद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है।