नई दिल्ली । राजवीर दीक्षित
Big Change in UPI: Payments up to ₹5000 without PIN डिजिटल पेमेंट को और आसान और तेज बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI सिस्टम में एक बड़ा बदलाव किया है। अब यूजर्स को छोटे ट्रांजेक्शन के लिए हर बार UPI PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए अपडेट के तहत अब 5000 रुपये तक की पेमेंट फेस आईडी या फिंगरप्रिंट जैसे बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए की जा सकेगी। इससे भुगतान प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।
दरअसल, डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह नया फीचर लागू किया गया है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स केवल अपने फोन के बायोमेट्रिक सिस्टम यानी फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का इस्तेमाल करके तुरंत पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 5000 रुपये से ज्यादा की पेमेंट के लिए पहले की तरह UPI PIN डालना अनिवार्य रहेगा।
पहले यह सुविधा सीमित रूप से कुछ ऐप्स और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे सभी प्रमुख UPI ऐप्स और आईफोन यूजर्स के लिए भी धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। इससे PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले लाखों यूजर्स को फायदा मिलेगा।
अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने पेमेंट ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। इसके बाद ऐप की सेटिंग में जाकर “Biometric Payment” या “Pay with Face ID/Fingerprint” विकल्प को चुनना होगा। फिर उस बैंक खाते को सेलेक्ट करें जिस पर आप यह सुविधा चालू करना चाहते हैं।



















