हेल्थ डेस्क।
(Are you also using olive oil the wrong way?) आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के चलते Olive Oil का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। लोग इसे सेहत का खजाना मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया ऑलिव ऑयल फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है? आपकी छोटी-सी गलती आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।
सबसे बड़ी गलती है इसे ज्यादा तापमान पर इस्तेमाल करना। खासकर भारतीय खाना जैसे पूड़ी या पकौड़े तलने के लिए ऑलिव ऑयल सही नहीं माना जाता। इसका स्मोक पॉइंट कम होता है, यानी ज्यादा गर्म होने पर यह जलने लगता है और हानिकारक तत्व छोड़ सकता है, जो शरीर के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
इसके अलावा, कई लोग यह मानते हैं कि ऑलिव ऑयल में फैट नहीं होता, लेकिन सच्चाई यह है कि इसमें भी काफी कैलोरी होती है। जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।
पाचन से जुड़ी समस्याएं भी इसका गलत उपयोग करने से हो सकती हैं। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से गैस, दस्त या पेट खराब होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
जो लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं या उसकी दवा ले रहे हैं, उन्हें ऑलिव ऑयल का सेवन बहुत सावधानी से करना चाहिए। यह ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है, जिससे चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है।
माहिरों की मानें तो एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल सलाद या तैयार खाने पर ऊपर से डालकर करना बेहतर होता है। वहीं खाना पकाने के लिए रिफाइंड या पोमेस ऑलिव ऑयल ज्यादा सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं।
याद रखें, सही जानकारी ही आपको सेहतमंद बनाए रख सकती है।



















