अब ‘जन गण मन’ से पहले बजाया जाएगा ‘वंदे मातरम्’! केंद्र की ओर से सख्त निर्देश जारी !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Vande Mataram to Be Played Before National Anthem, Govt Issues New Rules)केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूल समारोहों और आधिकारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम्’ को ‘जन गण मन’ से पहले बजाया जाएगा। साथ ही इसे बजाते समय सभी उपस्थित लोगों के लिए सम्मान में खड़े होना अनिवार्य होगा। सरकार का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

नए नियमों के तहत यदि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान दोनों एक ही कार्यक्रम में प्रस्तुत किए जाते हैं, तो पहले ‘वंदे मातरम्’ और उसके बाद ‘जन गण मन’ बजाया जाएगा। इस दौरान लोगों को सावधान की मुद्रा में खड़ा रहना होगा। अब तक आमतौर पर ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाए जाते थे, लेकिन नए निर्देशों के अनुसार छह अंतरों वाला पूरा संस्करण बजाया जाएगा, जिसकी अवधि 3 मिनट 10 सेकंड होगी।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

ये नियम तिरंगा फहराने के समय, राष्ट्रपति और राज्यपालों के आगमन व उनके भाषणों से पहले और बाद, पद्म पुरस्कार जैसे नागरिक सम्मान समारोहों तथा सरकारी स्कूलों और आधिकारिक कार्यक्रमों में लागू होंगे। हालांकि, केंद्र ने स्पष्ट किया है कि सिनेमा हॉल को इस नियम से छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें: हरजोत बैंस का ऐलान—विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा क्षेत्र,श्री आनंदपुर साहिब में नई रफ्तार ।

इस फैसले ने राजनीतिक बहस को भी जन्म दिया है। ‘वंदे मातरम्’ की रचना 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा, जबकि भाजपा ने ऐतिहासिक संदर्भों का हवाला देते हुए इसे राष्ट्रीय सम्मान से जोड़कर देखा है।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल की रैली में शामिल हुए डेरा ब्यास प्रमुख, सुखबीर बादल भी रहे मौजूद !