अंतरराष्ट्रीय पहलवान व विधायक विनेश फोगाट बनी मां, राठी परिवार में आया नन्हा मेहमान।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Vinesh Phogat Becomes Mother, Welcomes Baby Boy)हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली पहलवान विनेश फोगाट मां बन गई हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। यह विनेश और उनके पति सोमवीर राठी का पहला बच्चा है। दोनों ही कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं और वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मार्च में अपनी गर्भावस्था की जानकारी साझा करने वाली विनेश ने उस वक्त सोशल मीडिया पर लिखा था, “हमारी प्रेम कहानी एक नए अध्याय के साथ आगे बढ़ रही है।” अब उनके घर बेटे के आगमन से परिजनों और प्रशंसकों में खुशी की लहर है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी उन्हें इस खास मौके पर बधाई दी है।
मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। इस सुखद समाचार के साथ फोगाट परिवार एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहा है।

Video देखें: सड़क जाम,सैकड़ो वाहन,लोग परेशान,नंगल-ऊना-चंडीगढ़ मार्ग।

Video देखें: बकरी को सीधा निगल गया 20 फुट लंबा अजगर।