अब WhatsApp चलाने के लिए पैसे देने होंगे! जानिए पूरा मामला!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(WhatsApp to Charge Users for Ad-Free Status Views)Meta अपने लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में पेड सर्विस शुरू करने जा रहा है, जिससे करोड़ों यूज़र्स को झटका लग सकता है। इसका मतलब है कि WhatsApp अब पूरी तरह मुफ्त नहीं रहेगा और कुछ फीचर्स के लिए यूज़र्स को भुगतान करना पड़ सकता है।
स्टेटस देखने के लिए अब पैसे देने होंगे

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

व्हाट्सएप में एक नया सब्सक्रिप्शन फीचर लाया जा रहा है, जिसे खास तौर पर व्हाट्सएप स्टेटस के लिए डिजाइन किया गया है। अगर यूज़र बिना किसी विज्ञापन के अपने कॉन्टेक्ट्स के स्टेटस देखना चाहते हैं, तो उन्हें सब्सक्रिप्शन फीस देनी होगी। जो लोग भुगतान नहीं करेंगे, उन्हें स्टेटस देखने से पहले विज्ञापन देखना होगा, बिलकुल YouTube की तरह।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

क्यों लिया जा रहा है यह कदम?
Meta फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp को भी मोनेटाइज करना चाहता है ताकि ऐप को चलाने का खर्च यूज़र्स से वसूल किया जा सके। दुनिया भर में लगभग 2.8 अरब WhatsApp यूज़र्स हैं और अकेले भारत में इसके करीब 80 करोड़ यूज़र्स हैं। इतने बड़े यूज़र बेस के कारण, यह पेड फीचर Meta के लिए महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत बन सकता है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

इतिहास और वर्तमान स्थिति
WhatsApp 2009 में लॉन्च हुआ था और पहले साल मुफ्त था। बाद में ₹55 सालाना चार्ज लागू किया गया था, लेकिन बाद में इसे पूरी तरह फ्री कर दिया गया। वर्तमान में यह एड-फ्री सब्सक्रिप्शन फीचर WhatsApp के नए बीटा वर्ज़न (2.26.3.9) में टेस्ट किया जा रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फीचर सभी देशों में कब और कैसे लागू होगा।
इस बदलाव से WhatsApp के उपयोग और यूज़र एक्सपीरियंस में महत्वपूर्ण बदलाव आने की संभावना है, खासकर उन लोगों के लिए जो एड-फ्री अनुभव चाहते हैं।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।