कोहली-धोनी नहीं, यह हैं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर, जाने पूरी जानकारी।

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Aryaman Birla: World’s Richest Cricketer Who Never Played IPL)क्रिकेट की दुनिया में जब भी सबसे अमीर खिलाड़ियों की बात होती है, तो आमतौर पर विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। लेकिन यह जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा कि दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर न तो कोहली हैं और न ही धोनी। बल्कि यह खिताब एक ऐसे भारतीय को जाता है जिसने टीम इंडिया के लिए एक भी मैच नहीं खेला और न ही IPL में कभी मैदान पर कदम रखा। हम बात कर रहे हैं आर्यमान बिरला की।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

आर्यमान ने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं। हालांकि, उन्हें IPL में कभी डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। क्रिकेट में सीमित करियर के बावजूद, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्यमान की कुल संपत्ति लगभग 70 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की सूची में शीर्ष पर रखती है।

Video देखें: हिमाचल प्रदेश के IGMC में डॉक्टर ने मरीज की धुनाई कर डाली।

दरअसल, आर्यमान आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला के बेटे हैं। उन्होंने क्रिकेट के साथ-साथ कॉरपोरेट जगत में भी अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2023 में उन्हें आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड का डायरेक्टर नियुक्त किया गया और वे ग्रुप के बोर्ड का भी हिस्सा रहे।

Video देखें: पंजाब हिमाचल सीमा पर नंगल…के जंगल कट रहे हैं… कानून सो रहा है… और मा+फि+या बेखौफ घूम रहा है !

आर्यमान ने नवंबर 2017 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कदम रखा और महज 22 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अपने छोटे करियर में उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2018 की नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन दो सीजन तक टीम से जुड़े रहने के बावजूद IPL डेब्यू नहीं हो सका।

Video देखें: तख्त साहिब की गरिमा सर्वोपरि,बिना सहमति कोई निर्माण मंज़ूर नहीं,श्री आनंदपुर साहिब में विकास या आस्था ?

आर्यमान बिरला की कहानी यह दिखाती है कि क्रिकेट के बाहर भी पहचान, दौलत और सफलता की दुनिया कितनी अलग और चौंकाने वाली हो सकती है।

Video देखें: रुपनगर शहर में गांवों को शामिल करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन ! मक्कड़-वाही-सत्याल में तकरार,जोरदार गहमागहमी बिगड़ गया माहौल !