चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोहाली के खरड़ निवासी Gurchet Singh ने 544 बार नियम तोड़कर पुलिस और अदालत दोनों को हैरान कर दिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के 299 चालान अब भी पेंडिंग हैं, जिन पर करीब 2.99 लाख रुपये का जुर्माना बनता है—जो उसकी बाइक की कीमत से कई गुना ज्यादा है।
सबसे ज्यादा उल्लंघन रेड लाइट जंप के हैं, जहां वह शायद ही कभी रुका। इसके अलावा, एक ही बाइक पर चार-चार लोगों को बैठाकर सड़कों पर घूमने के मामले भी सामने आए हैं।
अब अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को तलब किया है। यह मामला शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।



















