Home Health दिल के लिए ‘जहर’ समान हैं ये तेल: WHO की रिपोर्ट में...

दिल के लिए ‘जहर’ समान हैं ये तेल: WHO की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

चंडीगढ़।राजवीर दीक्षित
These Oils Are Like “Poison” for the Heart: Big Revelation in WHO Report
Best oil for Heart: आज के इस दौर में दिल की बीमारियां एक गंभीर चुनौती बन गई हैं। खराब खान-पान, मानसिक तनाव और अस्त-व्यस्त जीवनशैली ने दिल की सेहत को काफी नुकसान पहुँचाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद कुकिंग ऑयल भी इस खतरे की एक बड़ी वजह हो सकता है? हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट ने इस ओर इशारा किया है कि कुछ खास तरह के तेल हमारे दिल के लिए जहर के समान हो सकते हैं।

ट्रांस फैट का असली खतरा : WHO के अनुसार, सबसे ज्यादा जोखिम उन तेलों से होता है जिनमें ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है। ट्रांस फैट शरीर के लिए बेहद घातक है क्योंकि यह न केवल ‘बैड कोलेस्ट्रॉल’ (LDL) को बढ़ाता है, बल्कि हमारे शरीर में मौजूद ‘गुड कोलेस्ट्रॉल’ (HDL) के स्तर को भी कम कर देता है। जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है, तो यह धमनियों की दीवारों पर जमने लगता है। इससे रक्त संचार में रुकावट आती है और अचानक हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आंकड़ों की मानें तो दुनिया भर में लाखों मौतों के पीछे ट्रांस फैट एक मुख्य कारक है।

इन तेलों से बना लें दूरी: रिपोर्ट में कुछ खास तरह के फैट और तेलों को दिल के लिए बेहद नुकसानदायक बताया गया है|

Translate »
error: Content is protected !!