चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(Honey Singh in controversy again; seen holding a drink during a live show.) पंजाबी रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में मुंबई में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही हनी सिंह अपनी लग्जरी कार में स्टेज पर एंट्री करते हैं, उसी दौरान उन्हें एक ड्रिंक यानी ‘पैग’ दिया जाता है। इसके बाद वह स्टेज पर हाथ में ग्लास लेकर अपने फैंस के सामने परफॉर्म करते नजर आते हैं। इस स्टाइलिश एंट्री को जहां कुछ लोग एंटरटेनमेंट का हिस्सा मान रहे हैं, वहीं कई लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताया है।
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हनी सिंह के फैंस इसे उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस बता रहे हैं, जबकि आलोचकों का कहना है कि स्टेज पर खुलेआम शराब दिखाना और उसे प्रमोट करना युवाओं पर गलत असर डाल सकता है।
गौरतलब है कि हनी सिंह पहले भी कई बार अपने गानों, लिरिक्स और निजी जिंदगी को लेकर विवादों में रह चुके हैं। इस बार भी उनकी यह वीडियो चर्चा का विषय बन गई है और लोग इस पर खुलकर अपनी राय दे रहे हैं।
अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर हनी सिंह या उनकी टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।
फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है।



















