Home Breaking News होटल-रेस्टोरेंट को राहत: कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई में 20% कोटा तय

होटल-रेस्टोरेंट को राहत: कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई में 20% कोटा तय

चंडीगढ़।राजवीर दीक्षित

Commercial Gas Cylinder Crisis: Government Allocates 20% Quota to Provide Relief to Hotels and Restaurants देश भर में बढ़ती गैस की कमी के बीच होटल और रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने वाणिज्यिक (Commercial) एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर अहम फैसला लिया है। सरकार ने तय किया है कि अब वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई में 20 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया जाएगा, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को राहत मिल सकेगी।

दरअसल, ईरान और इज़राइल के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है, जहां कई जगहों पर वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कमी की शिकायतें सामने आई हैं। गैस की कमी के चलते कई होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को अपना मेन्यू बदलना पड़ा है, जबकि कुछ कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि इस स्थिति को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में वाणिज्यिक एलपीजी की मौजूदा स्थिति और होटल-रेस्टोरेंट व पर्यटन उद्योग पर पड़ रहे प्रभाव पर चर्चा की गई। इसके बाद सरकार ने 20 प्रतिशत कोटा तय करने का फैसला लिया।
सूत्रों के अनुसार, अब रजिस्टर्ड वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को उनकी कुल मांग का करीब 20 प्रतिशत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। तीनों तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशक और राज्य सरकारें यह तय करेंगी कि यह सप्लाई किन क्षेत्रों और उपभोक्ताओं को दी जाएगी। यह सुविधा केवल पंजीकृत वाणिज्यिक एलपीजी कनेक्शन धारकों को मिलेगी।

इससे पहले नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भी पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर सिलेंडर सप्लाई में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी थी और रोजाना कम से कम एक या दो सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की थी। सरकार के इस फैसले से अब होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!