Home Breaking News RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंच रहे है पंजाब,जान ले 2 दिन का...

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंच रहे है पंजाब,जान ले 2 दिन का शेड्यूल,पूर्व सैनिकों से मिलेंगे।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Mohan Bhagwat to Visit Punjab for Two-Day Outreach)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 25 फरवरी से दो दिवसीय पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। संघ के शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे राष्ट्रव्यापी प्रवास अभियान के क्रम में उनका यह कार्यक्रम संगठन की गतिविधियों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद पर केंद्रित रहेगा। इस दौरे को लेकर संघ और उससे जुड़े कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को डॉ. भागवत पठानकोट पहुंचेंगे, जहां सुबह सवा 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ विशेष संवाद करेंगे। इस बैठक में राष्ट्र सुरक्षा, सामाजिक समरसता और सैनिकों के अनुभवों के उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद शाम 4 बजे से साढ़े 5 बजे तक वह जिला स्तर पर आयोजित युवा स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक भूमिका पर संबोधित करेंगे।

Video देखें: खेल खेल में ही चली गई जान,साथियों ने कोशिश तो बहुत की लेकिन वह लोग कामयाब नही हो पाए।

संघ के प्रांत संघचालक इकबाल सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को डॉ. भागवत लुधियाना में आयोजित प्रमुख नागरिक गोष्ठी में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर साढ़े 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें उद्योग, शिक्षा, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। गोष्ठी का उद्देश्य समाज के प्रभावशाली वर्गों के साथ विचार-विमर्श कर संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करना बताया जा रहा है।

Video देखें: श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर का दर्जा मिलने के उपरांत नॉनवेज की दुकानों को बंद करवाने फील्ड में उतरे DSP व SDM की कुछ एक जगह दुकानदारों को समझाने के दौरान बहस हो गयी।

डॉ. भागवत का यह दौरा पंजाब में संघ की सक्रियता बढ़ाने, युवाओं और पूर्व सैनिकों से जुड़ाव मजबूत करने तथा शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं, जबकि संघ कार्यकर्ता भी बड़े स्तर पर जुटान की तैयारी में लगे हैं।

Video देखें: भटिंडा में ऑपरेशन प्रहार के दौरान SSP डॉ ज्योति यादव बैंस एक्शन मोड़ में नजर आयी।

Video देखें: उत्तर भारत को पन-बिजली मुहैया करवाने वाले भाखड़ा बांध से सटी पहाड़ियों को लेकर BBMB लेने जा रहा है बड़ा फैसला।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की मांग फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट