Home Breaking News LPG उपभोक्ताओं के लिए 5 बड़े बदलाव की तैयारी, जेब पर असर...

LPG उपभोक्ताओं के लिए 5 बड़े बदलाव की तैयारी, जेब पर असर पड़ना तय !

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(5 Major Changes for LPG Consumers, Impact on Your Pocket Expected) नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल से आम जनता के लिए कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। खासकर एलपीजी (LPG) से जुड़े नियमों में हुए बदलाव सीधे तौर पर घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों को प्रभावित करेंगे। सरकार और तेल कंपनियों द्वारा किए गए ये बदलाव कीमतों से लेकर बुकिंग और केवाईसी तक कई पहलुओं को कवर करते हैं।

सबसे पहले बात करें कीमतों की, तो 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब इसकी कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। वहीं 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत भी करीब 51 रुपये बढ़कर लगभग 700 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह स्थिर बनी हुई है।

दूसरा बड़ा बदलाव बुकिंग नियमों में किया गया है। अब उपभोक्ताओं को दो सिलेंडर बुकिंग के बीच अधिक इंतजार करना होगा। शहरी क्षेत्रों में यह अवधि 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन कर दी गई है, ताकि जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके।

तीसरा बदलाव पाइपलाइन गैस यानी PNG को लेकर है। जिन क्षेत्रों में PNG की सुविधा उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं के लिए इसे लेना अनिवार्य कर दिया गया है, अन्यथा LPG सप्लाई बंद हो सकती है।

चौथा बड़ा कदम पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया गया है, जिसमें बायोमेट्रिक e-KYC को अनिवार्य कर दिया गया है। बिना केवाईसी के बुकिंग में परेशानी आ सकती है।

पांचवां और सबसे दिलचस्प बदलाव यह है कि भारत पेट्रोलियम ने गुरुग्राम में देश का पहला 24×7 LPG ATM शुरू किया है, जिससे उपभोक्ता किसी भी समय सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।
इन सभी बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है।

Translate »
error: Content is protected !!