Home Breaking News पंजाब में शराब ठेकों की नही हो रही थी नीलामी,रूपनगर,भरतगढ़ सहित 10...

पंजाब में शराब ठेकों की नही हो रही थी नीलामी,रूपनगर,भरतगढ़ सहित 10 ग्रुप को सरकार की राहत,जाने क्या लिया फैसला।

चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित

(Relief for Liquor Contractors in Punjab, 15% Cut in License Fee ) पंजाब में शराब ठेकेदारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के आबकारी विभाग ने लाइसेंस फीस में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है, जिससे ठेकेदारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा ग्रुपों की नीलामी प्रक्रिया के बावजूद अभी भी 10 एक्साइज ग्रुप अलॉट नहीं हो पाए हैं।

दरअसल, महंगे रेट और कम मुनाफे के चलते ठेकेदार इन ग्रुपों को खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। इसी स्थिति को देखते हुए आबकारी विभाग ने लाइसेंस फीस में करीब 15 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। इस फैसले का मकसद लंबित पड़े ग्रुपों को जल्द से जल्द अलॉट करना और ठेकेदारों को आकर्षित करना है।

विभाग ने ई-टेंडर के माध्यम से आवेदन की अंतिम तारीख 4 अप्रैल, दोपहर 4 बजे तक निर्धारित की है। जिन प्रमुख क्षेत्रों के ग्रुप अभी भी पेंडिंग हैं, उनमें न्यू चंडीगढ़, भरतगढ़ (रोपड़), अमृतसर सिटी सेंटर, टांडा, दसूहा, जालंधर ईस्ट का बीएमसी चौक, फगवाड़ा-2, पठानकोट बस स्टैंड और फिरोजपुर कैंट शामिल हैं।

ठेकेदारों का कहना है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे वे नए ग्रुप लेने से हिचकिचा रहे हैं। उनका यह भी मानना है कि अगर सरकार अंग्रेजी शराब की बिक्री और वितरण पर नियंत्रण बढ़ाए, तो बाजार में चल रही अस्थिर प्रतिस्पर्धा को खत्म किया जा सकता है।

ठेकेदारों ने सरकार से नीति में और सुधार की मांग की है, ताकि व्यापार में स्थिरता लाई जा सके और विभाग के राजस्व को भी नुकसान न हो। अब सबकी नजर 4 अप्रैल की डेडलाइन पर टिकी है, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि विभाग की यह रणनीति कितनी सफल रहती है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
दलाई लामा को केंद्र की बड़ी सुविधा, दिल्ली में आवंटित हुआ सरकारी बंगला! गूगल मैप के चक्कर में नदी किनारे फंसा ट्रक! एक पहिया स्वां नदी की ओर लटका, बाल-बाल टला बड़ा हादसा पंजाब चुनाव 2027: मोगा से चुनावी बिगुल फूंकेंगी 'आप' और शिअद-भाजपा, मालवा की 69 सीटों पर टिकी निगाहें गेहूं-धान का चक्र छोड़ मछली पालन में चमकी फिरोजपुर के किसान की किस्मत, प्रति एकड़ 2.5 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा अमृतसर में मोहम्मद रफी के गांव में सपनों को संजोता स्कूल जगमन समरा का दावा है कि अमृतपाल समर्थकों को गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श दल्ला द्वारा आपूर्ति की गई पिस्तौल से हथियारों का प्रशिक्षण मिला किसानों का गुस्सा, बंदी सिंह का मुद्दा अकाली-भाजपा गठबंधन की परीक्षा लेने को तैयार पीजीआईएमईआर में दिहाड़ी मजदूर के अंगों ने तीन को दी नई जिंदगी; परिवार का कहना है कि यह उनकी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है पंजाब कांग्रेस ने चुनावी रणनीति पर दोबारा विचार किया, केंद्रीकृत अभियान की योजना बनाई शिअद गठबंधन पंथक पार्टी को मजबूत करेगा, कट्टरपंथियों पर अंकुश लगाएगा: भाजपा नेता सुनील जाखड़