Home Breaking News 8वां वेतन आयोग : सैलरी बढ़ेगी,पर खाते में कब आएंगे पैसे जान...

8वां वेतन आयोग : सैलरी बढ़ेगी,पर खाते में कब आएंगे पैसे जान से सारी जानकारी !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(8th Pay Commission: When Will the Increased Salary Be Credited?)केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वां वेतन आयोग इस समय सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। लंबे इंतजार के बाद सरकार ने संकेत दे दिए हैं कि 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार की ओर से यह साफ किया गया कि नियमों को मंजूरी मिल चुकी है, हालांकि अंतिम लागू होने में अभी समय लगेगा। इसी वजह से लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी यह जानने को उत्सुक हैं कि बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन आखिर कब उनके बैंक खातों में पहुंचेगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने नवंबर 2025 में 8वें वेतन आयोग के नियमों को मंजूरी दी थी और आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इस दौरान वेतन, भत्तों और पेंशन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि आयोग की सिफारिशों के बाद कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होगी, तभी अंतिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को वेतन या पेंशन में कोई तत्काल बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Video देखें: वही हुआ न जिसकी हम बात करते थे,पंजाब में आम आदमी पार्टी के मंत्री हरजोत सिंह बैंस का स्वयंभू कमांडर हार गया

अनुमान लगाया जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद वेतन और पेंशन में 20 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी, जो 2.4 से 3.0 के बीच रह सकता है। उदाहरण के तौर पर, 18,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी की आय बढ़कर 30,000 से 32,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

Video देखें: पहले बहन की मौत अब घर के इकलौते बेटे का शव नहर से मिला,हर कोई हैरान,आखिर वारदात का असली सच क्या है !

जहां तक भुगतान की बात है, रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 जनवरी 2026 से कागजों पर नया वेतन ढांचा लागू हो सकता है, लेकिन वास्तविक भुगतान में देरी संभव है। पिछले वेतन आयोगों के अनुभव को देखते हुए संभावना है कि बढ़ी हुई सैलरी और एरियर का भुगतान वित्तीय वर्ष 2026-27 में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बैंक खातों में पहुंचेगा।

Video देखें: फाइनेंस कंपनी के दबाव में ख+त्म कर ली युवक ने जीवनलीला !

Video देखें: हिमाचल में चिट्टे की पूरी दस्तक देखें एक साथ कितने नौजवान आए काबू।

Video देखें: ओह तेरी : गुस्सा इतना कि अपने ही साथियों पर ट्रक चढ़ा दिया।

 

Translate »
error: Content is protected !!