इस दिन से शुरू होंगी आदमपुर से मुंबई की सीधी उड़ानें,जानिए टाइमिंग और किराया।

जालंधर। राजवीर दीक्षित

(Adampur to Mumbai Direct Flights Resume from July 2)पंजाब के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए सीधी उड़ानें 2 जुलाई से दोबारा शुरू हो रही हैं। यह वही रूट है जिसे पहले स्पाइसजेट संचालित करता था, लेकिन 2020 में कोविड-19 महामारी के चलते इसे बंद कर दिया गया था। अब इंडिगो इस मार्ग पर उड़ानों का संचालन करेगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जालन्धर सहित पंजाब के आसपास के जिलों के लोगों को अब मुंबई जाने के लिए बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध होगी। इंडिगो द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, मुंबई से उड़ान दोपहर 12:55 बजे छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होगी और 3:15 बजे आदमपुर पहुंचेगी। 35 मिनट के ठहराव के बाद फ्लाइट 3:50 बजे आदमपुर से टेकऑफ करेगी और शाम 6:30 बजे मुंबई पहुंचेगी। आदमपुर से मुंबई की उड़ान अवधि लगभग 2 घंटे 40 मिनट और मुंबई से आदमपुर की उड़ान 2 घंटे 20 मिनट की होगी।

Video देखें: लो जी फ़र्टिलाइज़र कंपनी की रेवन्यू विभाग के रिकॉर्ड से गायब हो गई 15 एकड़ व 45 करोड़ की जमीन।

फ्लाइट टिकट की बुकिंग MakeMyTrip पर शुरू हो चुकी है। औसत किराया ₹5199 बताया गया है, जबकि 2 जुलाई को टिकट की कीमत ₹5660 है। यात्रियों को सस्ता टिकट पाने के लिए वेबसाइट ने सुझाव दिए हैं—जैसे एक महीने पहले बुकिंग करना, फ्लेक्सिबल डेट्स चुनना और किराया अलर्ट सेट करना।

Video देखें: CCTV में हो गया खुलासा,ड्राइवर-ट्रक की हुई पहचान,पुलिस ने की छापेमारी।

इंडिगो ने इस रूट के लिए ग्राउंड स्टाफ और प्रशासनिक कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी है। आदमपुर, इंडिगो का 92वां घरेलू और कुल 133वां गंतव्य होगा। इसके साथ ही स्टार एयर पहले से ही आदमपुर से हिंडन, नांदेड़ और बेंगलुरु के लिए उड़ानें संचालित कर रही है।

Video देखें: तेंदुए से युवक की हो गई भिड़ंत,बचाने कोई नही आया,रील बनाते रहें, नौजवान सकुशल है।