Home Bollywood धर्मेंद्र की हालत नाज़ुक, वेंटिलेटर पर शिफ्ट — फिल्म इंडस्ट्री में चिंता...

धर्मेंद्र की हालत नाज़ुक, वेंटिलेटर पर शिफ्ट — फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Dharmendra’s Health Critical, Shifted to Ventilator Support)बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ गई है। 89 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को सांस लेने में तकलीफ़ के चलते अस्पताल लाया गया था। शुरू में उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने का फैसला लिया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार नज़र बनाए हुए है। हालांकि अब तक न तो परिवार और न ही अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इससे पहले डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Video देखें: हथियारों के साथ नशा व ड्रग मनी भी आई काबू। रुपनगर की नंगल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

धर्मेंद्र लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। अप्रैल 2025 में उन्होंने मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई थी। इसके बावजूद वे फिल्मों और पब्लिक इवेंट्स में सक्रिय नज़र आते रहे हैं।
बॉलीवुड के “ही-मैन” कहे जाने वाले धर्मेंद्र को आखिरी बार 2024 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म ‘इक्कीस (Ikkis)’ का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ़ हो रही है। प्रशंसक उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, जबकि पूरा देश उनकी 90वीं जयंती से पहले उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ मांग रहा है।

Video देखें: Sorry,पंजाब फिर शर्मिंदा है,“द टारगेट न्यूज़” की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट — जब एक माँ सिस्टम से हार गई !

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
समय रैना ने रचा इतिहास! YouTube पर 1 मिलियन मेंबर्स वाले पहले क्रिएटर बने प्रॉपर्टी कारोबारी पर ₹3.50 करोड़ की ठगी का आरोप! FIR दर्ज गन्ना किसानों के बकाये को लेकर भाकियू (दोआबा) और मंत्री खुड्डियां के बीच बैठक, 27.84 करोड़ रुपये के भुगतान का आश्वासन हिमाचल के स्कूल ने पेश की मिसाल, 'ईमानदारी की दुकान' से बच्चों में संस्कारों की सीख दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी, महालक्ष्मी रेसकोर्स में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात संगरूर में आज रात 8 बजे 10 मिनट का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, दुकानदारों व दफ्तरों को सख्त पालन के निर्देश मनी लॉन्ड्रिंग मामला: पूर्व एसएसबी जवान के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 8 ठिकानों पर छापेमारी हॉस्टल में छात्र के साथ मारपीट! रेकोंग पिओ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पालमपुर में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, पंजाब के दो युवक 28.65 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार शिमला में एडवेंचर का नया रंग, जुन्गा फ्लाइंग फेस्टिवल में 60 से अधिक पर्यटकों ने उड़ान भरी