Home Delhi समय रैना ने रचा इतिहास! YouTube पर 1 मिलियन मेंबर्स वाले पहले...

समय रैना ने रचा इतिहास! YouTube पर 1 मिलियन मेंबर्स वाले पहले क्रिएटर बने

नई दिल्ली।राजवीर दीक्षित

कॉमेडियन समय रैना ने YouTube पर नया इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिएटर बन गए हैं, जिनके चैनल की पेड मेंबरशिप एक मिलियन यानी 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। YouTube ने Google India ब्लॉग पर इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि की है।

समय रैना की यह उपलब्धि उनके लोकप्रिय शो India’s Got Latent के दूसरे सीजन के समापन के कुछ दिनों बाद सामने आई है। शो का नया सीजन YouTube और Netflix दोनों पर प्रसारित हुआ। इसके कुछ एपिसोड समय के YouTube चैनल के मेंबर्स के लिए विशेष रूप से जारी किए गए थे।

YouTube ने समय रैना की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कंटेंट और शो के जरिए दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाया है। प्लेटफॉर्म के मुताबिक, ग्रैंडमास्टर्स के साथ शतरंज से जुड़ी बातचीत से लेकर India’s Got Latent जैसे लोकप्रिय शो तक, समय ने अपने चैनल को लाखों लोगों के लिए एक खास डिजिटल ठिकाना बना दिया है।

Google India ब्लॉग के अनुसार, समय रैना की यह उपलब्धि भारत में क्रिएटर्स को आर्थिक रूप से समर्थन देने के बढ़ते चलन को भी दर्शाती है।

ब्लॉग में बताया गया कि जून 2026 में भारत के 12 लाख से अधिक दर्शकों ने YouTube पर कम से कम एक चैनल मेंबरशिप खरीदी। इससे भारतीय क्रिएटर्स की मेंबरशिप से होने वाली कमाई में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

समय रैना की यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि करीब दो साल पहले उनका शो India’s Got Latent बड़े विवाद में घिर गया था। विवाद के बाद शो को लेकर काफी चर्चा हुई और समय को अपने करियर में मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद उन्होंने वापसी की और शो के दूसरे सीजन के जरिए दर्शकों के बीच फिर मजबूत पहचान बनाई। अब 10 लाख पेड मेंबर्स का आंकड़ा पार करना उनके डिजिटल सफर की एक बड़ी उपलब्धि बन गया है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
30 अप्रैल से पहले तैयार होगा हरोली का सिंथेटिक ट्रैक और हेलीपोर्ट: अग्निहोत्री समय रैना ने रचा इतिहास! YouTube पर 1 मिलियन मेंबर्स वाले पहले क्रिएटर बने प्रॉपर्टी कारोबारी पर ₹3.50 करोड़ की ठगी का आरोप! FIR दर्ज गन्ना किसानों के बकाये को लेकर भाकियू (दोआबा) और मंत्री खुड्डियां के बीच बैठक, 27.84 करोड़ रुपये के भुगतान का आश्वासन हिमाचल के स्कूल ने पेश की मिसाल, 'ईमानदारी की दुकान' से बच्चों में संस्कारों की सीख दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी, महालक्ष्मी रेसकोर्स में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात संगरूर में आज रात 8 बजे 10 मिनट का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, दुकानदारों व दफ्तरों को सख्त पालन के निर्देश मनी लॉन्ड्रिंग मामला: पूर्व एसएसबी जवान के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 8 ठिकानों पर छापेमारी हॉस्टल में छात्र के साथ मारपीट! रेकोंग पिओ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पालमपुर में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, पंजाब के दो युवक 28.65 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार