इन कर्मचारियों की मुश्किलें दूर करने को तैयार सरकार — पंजाब कैबिनेट में जल्द होगा बड़ा फैसला

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Big Decision Soon in Punjab Cabinet on College Employees’ Issues)पंजाब सरकार जल्द ही एक बड़े फैसले की ओर बढ़ रही है। बाबा हीरा सिंह भल्ला कॉलेज, लहरागागा के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान अब पंजाब कैबिनेट स्तर पर किया जाएगा। खनन मंत्री बरींदर गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने व्यक्तिगत रूप से कर्मचारियों की शिकायतें सुनी हैं और उन्हें उनके सभी बनते अधिकार दिलाने का भरोसा दिया है। कर्मचारियों की यह मुलाकात मंत्री गोयल की पहल पर करवाई गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कॉलेज कर्मचारियों की कोई भी जायज़ मांग अनसुनी नहीं की जाएगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

गोयल ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों का सीधा नुकसान आज कॉलेज के कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारें कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती थीं, जिसके चलते कर्मचारियों को सड़कों पर संघर्ष करना पड़ा। वर्तमान सरकार इस अनदेखी को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।

Video देखें: भाखड़ा नंगल प्रोजेक्ट की सुरक्षा में लापरवाही,BBMB की रिहाशी कॉलोनी से पकड़े गए शातिर अ+प+रा+धी।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कॉलेज की पढ़ाई पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ने दिया जाएगा और किसी भी कर्मचारी की नौकरी पर खतरा नहीं आएगा। सभी कर्मचारियों को उनके अधिकार पूर्ण रूप से दिए जाएंगे।

Video देखें: बीमा के पैसे लेने के लिए पुतले का ही अंतिम संस्कार करने चले लोग आ गए काबू।

गोयल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार को जनता की सरकार कहा जाता है क्योंकि मुख्यमंत्री हर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते और हल करते हैं। राज्य में पारदर्शिता और कर्मचारी हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि कैबिनेट की आगामी बैठक में इस मुद्दे पर बड़ा, सकारात्मक और ऐतिहासिक फैसला लिया जा सकता है, जिससे कॉलेज कर्मचारियों को राहत मिलने की पूरी संभावना है।

Video देखें: हिमाचल फिर शर्मिंदा है,झाड़ियां में मिला नवजात का श+व !