चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(Raja Warring Is Insensitive and Irresponsible: Navjot Kaur After Suspension)पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर सियासी भूचाल तब आया जब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। लेकिन असली तूफ़ान तो कुछ ही घंटों बाद उठा, जब नवजोत कौर ने वड़िंग को “असंवेदनशील, गैर-जिम्मेदार, नैतिक रूप से बेईमान और भ्रष्ट” बताते हुए खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वे ऐसे अध्यक्ष के साथ नहीं खड़ी हो सकतीं, जिसका व्यवहार पार्टी और कार्यकर्ताओं को आहत करता हो। साथ ही उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि मुख्यमंत्री उन्हें क्यों बचा रहे हैं।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
निलंबन की वजह बनी कौर की वह विवादित टिप्पणी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि “पंजाब का मुख्यमंत्री बनने में 500 करोड़ रुपये लगते हैं।” यह बयान उस वक्त आया जब वह कह रही थीं कि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू तभी राजनीति में सक्रिय होंगे जब कांग्रेस उन्हें सीएम चेहरा घोषित करेगी। इस टिप्पणी के बाद सियासी हलकों में घमासान मचना तय था और हुआ भी।
Video देखें: जब तक तो में कलाकार था तब तक….
कौर ने साफ कहा कि उनके पास “500 करोड़ का सूटकेस” नहीं है, इसलिए वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हो सकतीं। उधर, कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने पलटवार करते हुए पूछा कि अगर राजनीति में पैसे की खरीद-फरोख्त होती है, तो कौर मंत्री बनने या पार्टी में जिम्मेदार पद पाने के समय क्यों नहीं बोलीं ?
Video देखें: जुमले ही जुमले….भगवंत सिंह मान ने सुनाई बात।
मामले में अब AAP भी कूद पड़ी है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों पर 24 घंटे में जवाब देने की चुनौती दी। उन्होंने यह भी तंज कसा कि जो नेता पहले कांग्रेस में रहते हुए चुप थे, वही पार्टी बदलते ही भ्रष्टाचार की बातें क्यों करने लगते हैं?
पंजाब की राजनीति में यह मामला अब एक बड़े राजनीतिक तूफ़ान का रूप ले चुका है।
Video देखें: भाजपा में में वापसी कर सकते है नवजोत सिंह सिद्धू !
Video देखें: सुखबीर बादल सुखबीर बादल हो रखी है।
Video देखें: भाखड़ा डैम से भी बेहतरीन पन बिजली प्रोजेक्ट की होने जा रही शुरुआत

















