ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ा झटका, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर जाने ?

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Railway Fare Hike from Dec 26: Long-Distance Travelers to Pay More)भारतीय रेलवे ने देशभर के करोड़ों यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका दिया है। रेलवे ने टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगी। यह फैसला रेलवे के नए किराया ढांचे के तहत लिया गया है।
रेलवे ने छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत दी है। 215 किलोमीटर तक की दूरी के लिए टिकट दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह कदम उन लोगों के लिए राहत का संदेश है, जो रोजाना ट्रेन से यात्रा करते हैं और जिनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए किराए में बढ़ोतरी की गई है। जनरल क्लास में 215 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 1 पैसा प्रति किलोमीटर और मेल/एक्सप्रेस तथा AC श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर का बढ़ावा लागू होगा। उदाहरण के तौर पर, पटना से दिल्ली (लगभग 1000 किलोमीटर) की यात्रा करने वाले यात्री साधारण टिकट पर 10 रुपये और वंदे भारत या राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में 20 रुपये अतिरिक्त चुकाएंगे।

Video देखें: रुपनगर शहर में गांवों को शामिल करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन ! मक्कड़-वाही-सत्याल में तकरार,जोरदार गहमागहमी बिगड़ गया माहौल !

रेलवे का कहना है कि इस बढ़ोतरी से उसे सालाना लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी। यह राशि स्टेशनों की सुविधाओं में सुधार, कोचों के रख-रखाव और यात्रियों की सुरक्षा प्रबंधों को बेहतर बनाने के लिए उपयोग की जाएगी।

Video देखें: फाइनेंस कंपनी के दबाव में ख+त्म कर ली युवक ने जीवनलीला !

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम रेलवे की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Video देखें: रुपनगर शहर में गांवों को शामिल करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन ! मक्कड़-वाही-सत्याल में तकरार,जोरदार गहमागहमी बिगड़ गया माहौल !

Video देखें: वही हुआ न जिसकी हम बात करते थे,पंजाब में आम आदमी पार्टी के मंत्री हरजोत सिंह बैंस का स्वयंभू कमांडर हार गया