Home Breaking News अब कर्ज लेना होगा सस्ता! इस सरकारी बैंक ने लिया बड़ा फैसला

अब कर्ज लेना होगा सस्ता! इस सरकारी बैंक ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Loans Get Cheaper as Union Bank Cuts Interest Rates)आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वालों को बड़ी सौगात दी है। बैंक ने चुनिंदा रिटेल लोन उत्पादों पर ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है, जिससे अब कर्ज लेना पहले की तुलना में सस्ता हो गया है। यह फैसला भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा हाल ही में नीतिगत दरों में कटौती के बाद लिया गया है, जिसका सीधा फायदा आम ग्राहकों को मिलेगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

बैंक के मुताबिक, नई ब्याज दरें 18 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं। संशोधित दरों के तहत होम लोन पर ब्याज दर में 0.3 फीसदी की कमी की गई है, जिससे घर खरीदने या बनाने का सपना देख रहे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, वाहन लोन की ब्याज दरों में 0.4 फीसदी की कटौती की गई है, जो कार या अन्य वाहन खरीदने वालों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इसके अलावा पर्सनल लोन पर सबसे बड़ी राहत दी गई है, जहां ब्याज दरों में 1.6 फीसदी तक की कटौती की गई है।

Video देखें: हिमाचल प्रदेश के IGMC में डॉक्टर ने मरीज की धुनाई कर डाली।

इतना ही नहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर्यावरण के अनुकूल योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए योग्य ‘ग्रीन फाइनेंस’ आवासीय लोन और वाहन लोन पर 0.10 फीसदी की अतिरिक्त वार्षिक छूट भी दे रहा है। इससे ग्रीन एनर्जी और ईको-फ्रेंडली विकल्प अपनाने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

Video देखें: पंजाब हिमाचल सीमा पर नंगल…के जंगल कट रहे हैं… कानून सो रहा है… और मा+फि+या बेखौफ घूम रहा है !

विशेषज्ञों का मानना है कि रिज़र्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद बैंकों द्वारा ब्याज दरें घटाना अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे न सिर्फ कर्ज लेना सस्ता होगा, बल्कि बाजार में मांग बढ़ने और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलने की भी उम्मीद है।

Video देखें: तख्त साहिब की गरिमा सर्वोपरि,बिना सहमति कोई निर्माण मंज़ूर नहीं,श्री आनंदपुर साहिब में विकास या आस्था ?

Video देखें: रुपनगर शहर में गांवों को शामिल करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन ! मक्कड़-वाही-सत्याल में तकरार,जोरदार गहमागहमी बिगड़ गया माहौल !

Translate »
error: Content is protected !!