Home Haryana घर के टैंक में डूबी BSc छात्रा, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार!

घर के टैंक में डूबी BSc छात्रा, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार!

हरियाणा। राजवीर दीक्षित 

 

(BSc student drowns in a household tank; police intervene to stop the funeral!) हरियाणा के झज्जर जिले के गांव भदानी में दर्दनाक हादसे में बीएससी की छात्रा की मौत हो गई। घर में बने करीब 10 फीट गहरे पानी के टैंक में डूबने से छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाकर शव कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

मां पशुओं के बाड़े में गई, पीछे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, छात्रा बीएससी की पढ़ाई कर रही थी और ऑनलाइन कोचिंग भी ले रही थी। हादसे के समय उसकी मां पशुओं के बाड़े में गोबर डालने गई हुई थी। इसी दौरान छात्रा घर में बने पानी के टैंक में डूब गई।

कुछ देर बाद परिजनों को घटना का पता चला। उन्होंने छात्रा को टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया

मृतका के पिता झज्जर के एक निजी स्कूल में चालक के तौर पर काम करते हैं। छात्रा की मौत के बाद परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया था, लेकिन पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने छात्रा का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने की प्रक्रिया शुरू की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मौत पानी में डूबने से हुए हादसे के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता ने क्विज प्रतियोगिता में मारी बाजी पासपोर्ट में गड़बड़ी पर इस नेता के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी सरदार शोभा सिंह को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्र ने जारी किया ₹125 का स्मारक सिक्का दिल्ली कूच के छह साल बाद पंजाब का किसान आंदोलन: आपसी फूट और कम होते समर्थन से जूझते संगठन तरुण चुघ के भतीजे की शादी में गोबिंदगढ़ किला बना सियासी संगम, भाजपा-अकाली और कांग्रेस नेता एक छत के नीचे सुनील जाखड़ का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, पूछा- क्या संविधान चुनाव जीतने के लिए 'हर हथकंडे' की इजाजत देता है? मोगा महारैली के लिए सरकारी बसों के डायवर्जन पर हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश देने से इनकार सांप काटे तो अस्पताल जाएं, झाड़-फूंक में गंवाए गए मिनट बन सकते हैं जानलेवा किराया कानून किरायेदार को स्थायी कब्जे का अधिकार नहीं देता: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट संघणी बाजार में देर रात भड़की आग, कई दुकानें खाक; कोई हताहत नहीं