शिमला। राजवीर दीक्षित
(Punjab-Chandigarh Hit by Hail, Storms; Flights Cancelled)आज 27 जनवरी को पंजाब और चंडीगढ़ में अचानक मौसम बदल गया। चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना और जालंधर में बारिश शुरू हो गई, जबकि पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में ओले गिरे। मोहाली और अमृतसर में घने बादलों के कारण दिन में ही रात जैसी स्थिति बन गई।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने दोपहर डेढ़ बजे तक संगरूर, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही हलके से मध्यम तूफान का भी चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से खुले स्थानों से दूर रहने और पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न रहने की अपील की है। पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम बिगड़ने के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर श्रीनगर से आने-जाने वाली 2 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं।
वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी का असर दिख रहा है। चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में अगले छह घंटे तक भारी बर्फबारी की संभावना है। शिमला में मौसम खराब हो गया है और किन्नौर व लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। मनाली में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा शिमला पहुंची और बच्चों के साथ एक प्यारी “स्नो गर्ल” बनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इसे देखकर उन्हें अपने बचपन के बर्फीले दिन याद आ गए।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 28, 31 जनवरी और 1 फरवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों में 3 से 5 डिग्री बढ़ सकता है, फिर दो दिनों में गिरावट और इसके बाद फिर 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

















