द टारगेट न्यूज़:
चंडीगढ़ पुलिस ने दीवाली के अवसर पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस के अनुसार, शहर भर में लगभग 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस सुरक्षा बल में पांच राजपत्रित अधिकारी, 27 एसएचओ और इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। पीसीआर और अन्य ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को मिलाकर कुल करीब 1,200 पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में कुल 42 विशेष नाके लगाए जाएंगे, जो पुलिस स्टेशनों द्वारा तीन अलग-अलग शिफ्टों यानी शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे, शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे और रात 8:00 बजे से 9:30 बजे के बीच संचालित होंगे। इसके अतिरिक्त, शहर की सीमाओं पर 18 अन्य जांच चौकियां स्थापित की गई हैं, जिन पर सीआरपीएफ के जवान स्थानीय पुलिस की सहायता से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक मोर्चा संभालेंगे।













