Home Breaking News शिमला का 4–5 घंटे का सफर अब सिर्फ 30 मिनट में, जाने...

शिमला का 4–5 घंटे का सफर अब सिर्फ 30 मिनट में, जाने कैसे!

शिमला। राजवीर दीक्षित
(Chandigarh to Shimla in Just 30 Minutes via Heli-Taxi)चंडीगढ़ से शिमला की यात्रा अब पहले जैसी लंबी और थकाऊ नहीं रही। शिमला जाने वाले सैलानियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ से शिमला के संजौली हेलीपैड के लिए हेली-टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे 4 से 5 घंटे का सफर अब महज 30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। यह सेवा शुक्रवार से शुरू होगी और पर्यटन क्षेत्र के लिए इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

हवाई अड्डा प्राधिकरण के अनुसार, चंडीगढ़-शिमला रूट पर हेली-टैक्सी की मांग लंबे समय से बनी हुई थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित कंपनी से बातचीत के बाद इस सेवा को शुरू किया गया है। इस हेली-टैक्सी सेवा का शुरुआती किराया 3169 रुपये तय किया गया है, जो फ्लेक्सी-फेयर के आधार पर होगा। इसके अलावा यह सुविधा शिमला से कुल्लू और संजौली-रेकांगपिओ मार्ग पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

हेलीकॉप्टर रोजाना सुबह 9:15 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा और करीब 9:45 बजे शिमला के संजौली हेलीपैड पर पहुंचेगा। वहीं वापसी में शिमला से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरकर 10:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। फिलहाल यह सेवा सप्ताह में तीन दिन—शुक्रवार, शनिवार और सोमवार—को संचालित की जाएगी, हालांकि भविष्य में यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार इसके दिन बढ़ाए जा सकते हैं।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

यह सेवा खासतौर पर वीकेंड पर शिमला घूमने वाले पर्यटकों, व्यवसायियों, सरकारी अधिकारियों और कम समय में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। साथ ही, इससे पहाड़ी सड़कों पर बढ़ते यातायात के दबाव में भी कमी आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस हेलीकोप्टर सेवा के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को नई गति मिलेगी और शिमला आने वाले सैलानियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।

Translate »
error: Content is protected !!