Users की लगी मौज! BSNL लेकर आया 365 दिन की वैधता वाला सुपर किफायती प्लान

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(BSNL Launches 365-Day Affordable Prepaid Plan)सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक बार फिर अपने सस्ते और दमदार प्लान्स को लेकर सुर्खियों में है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की बढ़ती कीमतों के बीच BSNL ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए 365 दिनों की वैधता वाला बेहद किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो खासतौर पर लंबी अवधि के यूज़र्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस साल के आम बजट में केंद्र सरकार द्वारा BSNL के लिए 28,473 करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने के बाद कंपनी के नेटवर्क विस्तार और सेवाओं में तेजी देखने को मिली है। इसका असर यह रहा कि पिछले कुछ महीनों में लाखों नए ग्राहक BSNL से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें: ‘अव्यवस्थित व्यवहार’ के आरोप में राजा वड़िंग समेत 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से निलंबित

कंपनी के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल के मुताबिक, BSNL ने 2799 रुपये का एक शानदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी पूरे 365 दिनों की वैधता है। इस प्लान के जरिए यूज़र्स को सालभर बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

प्लान में मिलने वाली सुविधाएं भी इसे खास बनाती हैं। ग्राहकों को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ मुफ्त नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यूज़र्स को रोज़ाना 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, जिससे इंटरनेट इस्तेमाल में कोई रुकावट नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें: 🔥 हाईकोर्ट की अवमानना, खैर माफिया का तांडव ! खुलेआम रोपड़ के जंगलों में 2000 पेड़ काटे गए,सिस्टम बेबस 🔥

डेटा और कॉलिंग के साथ BSNL इस प्लान में रोज़ाना 100 मुफ्त SMS की सुविधा भी दे रहा है। वहीं, मनोरंजन के शौकीनों के लिए कंपनी BiTV का मुफ्त एक्सेस प्रदान कर रही है, जिसके जरिए ग्राहक 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ के पुलों से बदलेगा सवां बेल्ट का नक्शा ! हरजोत बैंस–हरपाल चीमा ने किया निरीक्षण

कुल मिलाकर, BSNL का यह नया प्लान कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं देने वाला साबित हो रहा है और प्राइवेट कंपनियों को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: विकास की रफ्तार तेज 🚀 खेड़ा-खुरालगढ़ रोड प्रोजेक्ट से बदलेगा पूरे इलाके का सफर– हरजोत बैंस